संपादकीय जनवरी 2022

  • Post author:
  • Post category:Uncategorized
  • Post comments:0 Comments

साहित्य मेघ का यह अंक जनवरी का अंक है। जनवरी का माह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण इसलिए है की हम इस महीने प्रतिवर्ष २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है, इसके अतिरिक्त इसी माह विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी को मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस मनाने का एक उद्देश्य यह भी है की हम हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करें तथा हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पूर्ण रूप से स्थापित करे। प्रथम विश्व हिंदी सम्मलेन १० जनवरी १९७५ को नागपुर में आयोजित हुआ था। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने १० जनवरी २००६ को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में १० जनवरी २००६ को विश्व हिंदी दिवस मनाया था।

Leave a Reply